Home चर्चा में कोड़ापार में इको पर्यटन एवं गार्डन सौंदर्यीकरण हेतु 48.32 लाख रुपये की...

कोड़ापार में इको पर्यटन एवं गार्डन सौंदर्यीकरण हेतु 48.32 लाख रुपये की स्वीकृति, जनपद सदस्य अनुराग साहू ने विधायक अजय चंद्राकर का जताया आभार

7
0
रिपोर्ट- खिलेश साहू
कुरूद जनपद पंचायत के जनपद सदस्य अनुराग साहू के निर्वाचन क्षेत्र एवं गृह ग्राम पंचायत कोड़ापार के लिए पर्यावरण वानिकी योजनांतर्गत इको पर्यटन से संबंधित गार्डन निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में 48.32 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त होना पूरे क्षेत्रवासियों के लिए हर्ष और गौरव का विषय है
जनपद पंचायत कुरूद के सदस्य अनुराग साहू ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए अपने नेता, मार्गदर्शक, पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अजय चंद्राकर जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
अनुराग साहू ने कहा कि यह स्वीकृति ग्राम कोड़ापार के विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यटन की संभावनाओं को नई दिशा प्रदान करेगी। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता में वृद्धि होगी, स्थानीय लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएँ मिलेंगी तथा ग्राम की पहचान एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी।
उन्होंने कहा कि विधायक अजय चंद्राकर जी के सतत मार्गदर्शन एवं विकासोन्मुखी सोच के कारण कुरूद विधानसभा में निरंतर जनहित एवं विकास के कार्यों को गति मिल रही है। इसके लिए ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here