Home खेल IND vs ENG 3rd T20: सीरीज बचाने उतरेगा भारत, ट्रेंट ब्रिज में...

IND vs ENG 3rd T20: सीरीज बचाने उतरेगा भारत, ट्रेंट ब्रिज में आज इंग्लैंड से होगी कड़ी टक्कर

26
0

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज नॉटिंघम के ऐतिहासिक ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि हार की स्थिति में टीम इंडिया सीरीज जीतने की दौड़ से लगभग बाहर हो जाएगी। पहले मैच में बारिश के कारण कोई नतीजा नहीं निकला था, जबकि दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक जीत का स्वाद नहीं चख सकी है। उनकी कप्तानी में भारत लगातार चार मैच हार चुका है। वहीं आईपीएल समेत पिछले 10 टी20 मुकाबलों में श्रेयस की टीम को 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में तीसरा टी20 उनके लिए कप्तान के तौर पर भी बड़ी परीक्षा साबित होगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान में भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस रात 9:30 बजे होगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक मैच की उम्मीद है। मुकाबला शुरू होने से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here