आरंग संवाददाता – सोमन साहू
पर्यावरण को समृद्ध और सुरक्षित बनाने के लिए आज ग्राम पंचायत चपरिद में एक बेहद सराहनीय और अनूठी पहल देखने को मिली। ग्राम पंचायत चपरिद की सजग सरपंच सोहदरा उमेंद्र साहू के नेतृत्व में शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय चपरीद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने न केवल बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया बल्कि उनके चेहरों पर मुस्कान भी बिखेर दी।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल परिसर में वृक्षारोपण के साथ हुई। सरपंच सोहदरा साहू ने स्कूली बच्चों और शिक्षकों के साथ मिलकर परिसर में फलदार और छायादार पौधे रोपे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पर्यावरण का महत्व समझाते हुए कहा पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है और हमे शुद्ध प्राण वायु देते है।

वृक्षारोपण की इस खुशी को दोगुना करने के लिए सरपंच महोदया द्वारा स्कूली बच्चों के लिए एक शानदार ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया गया। मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) के तहत आयोजित इस विशेष भोज में बच्चों को उनकी पसंद के स्वादिष्ट व्यंजन—गर्मागर्म आलूचाप, खुशबूदार पुलाव और मुंह में घुल जाने वाली खीर, मिठाई,चटनी परोसी गई। अपने बीच सरपंच को पाकर और मनपसंद भोजन चखकर नौनिहालों के चेहरे खिल उठे।
भोज के उपरांत सरपंच सोहदरा साहू ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पूरी लगन और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की एकमात्र चाबी है, इसलिए खेलकूद के साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें।इस अवसर पर प्रधान पाठक मृणाल पांडे एवं शाला परिवार कोमल ध्रुव ,अभिषेक वारे ,पूर्णिमा इंदौरिया ,सुषमा साहू,बिंदिया के साथ शाला विकस समिति सदस्य गण एवं मध्यान स्व सहायतासमूह शकुन, केकती की उपस्थिति रही।








