Home चर्चा में पुलिस और आबकारी विभाग पर दो हजार रुपये प्रति महीने लेकर होटल-ढाबों...

पुलिस और आबकारी विभाग पर दो हजार रुपये प्रति महीने लेकर होटल-ढाबों और कोमचो में शराब पिलाने का आरोप,उठ रहे उच्च स्तरीय जांच की मांग

7
0

खिलेश साहू/धमतरी-

आबकारी और भखारा थाना पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल क्षेत्र के होटल, ढाबों और अवैध कोमचों में कथित रूप से अवैध तरीके से शराब पिलाए जाने का मामला सामने आया है, स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ संचालकों से कथित तौर पर 2 हजार रुपये प्रतिमाह लिए जाने के बाद उन्हें शराब परोसने की छूट दी जा रही है, हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है,और न ही इस कथन की पुष्टि न्यूज़36गढ़ करता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आबकारी विभाग और पुलिस की जानकारी में लंबे समय से कुछ स्थानों पर शराब परोसे जाने की गतिविधियां चल रही हैं। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से होटल, ढाबा और कोमचो के संचालकों के हौसले बढ़े हुए हैं।

लोगों का यह भी आरोप है कि निर्धारित लाइसेंस और नियमों का पालन किए बिना शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे देर रात तक भीड़ जुटने और आसपास के लोगों को परेशानी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि आरोप सही हैं तो अवैध शराब सेवन की गतिविधियों पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है,और कार्यवाही के नाम पर महज खानापूर्ति कर छोड़ दिया जाता है,स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से स्वतंत्र जांच कराकर संबंधित होटल, ढाबों और कोमचों की जांच तथा कथित वसूली की भी पड़ताल करने की मांग की है।

वहीं, संबंधित आबकारी एवं पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही इन आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

कुछ स्थानीय लोगो ने नाम न छापने के शर्त में हमे बताया कि हर महीने आबकारी और पुलिस थाना को दो हजार की भेंट चढ़ाते है जिसका हमे रशीद तक भी नही मिलता

अब देखना होगा कि इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी व पुलिस अधीक्षक क्या कार्यवाही करते है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here