विमल सोनी –
रतनपुर शहर के कई इलाकों की मुख्य सड़कों की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। जगह–जगह गड्ढे और टूटे हिस्सों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही हैँ।
रतनपुर पेंड्रा मुख्य मार्ग जो निर्माणाधीन हैँ वही रतनपुर गांधीनगर खैरा चपोरा बेलगहना मार्ग जो हर बारिश मे अपनी पकड़ छोड़ देता हैँ गांधीनगर होते महामाया बाई पास जो सीधे मंदिर तक जाती हैँ वहा मुख्य मार्ग जर्जर स्तिथि मे खड्डे के रूप मे तब्दील हो चूका हैँ जहाँ किसी बड़ी घटना की आंशका को दावत देते नजर आ रही हैँ, पर शासन प्रशाशन का कोई ठोस पुख्ता इंतजाम नजर नहीँ आ रहा।
जर्जर सड़कों ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें –
रतनपुर शहर के कई इलाकों की मुख्य सड़कों की स्थिति लगातार बदहाल बनी हुई है। जगह–जगह गड्ढे और टूटे हिस्सों के कारण आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ जाता है।
खराब सड़कों की वजह से लोगों का दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है –
बारिश के कारण सड़क मे गड्ढे ओर पानी से सड़क पर जलभराव भी आम समस्या बन चुकी है। सड़क जर्जर होने की वजह से स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तस्वीरें रतनपुर शहर के गाँधी नगर इलाके की हैं, जिनमें साफ तौर पर दिख रहा है कि जर्जर सड़क राहगीरों और वाहन चालकों के लिए कितनी मुश्किल पैदा कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग अक्सर चोटिल हो जाते हैं। हाल ही में सड़क पर बने गड्ढे की वजह से एक बाइक फिसल गई, जिसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि अब तक सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक उन्हें इस जर्जर सड़क पर हादसों का शिकार होना पडेगा l








