Home चर्चा में भाजपा जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों...

भाजपा जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

5
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
29 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आतिथ्य में सरगवां वाटर पार्क में होगा मन की बात का सामूहिक श्रवण, कार्यकर्ताओं से सरल ऐप पर अपलोड करने का आह्वान
अंबिकापुर। संकल्प भवन भाजपा जिला कार्यालय में आज जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू ने कहा कि आगामी 29 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आतिथ्य में सरगवां स्थित वाटर पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा मन की बात सुनने के उपरांत इसकी जानकारी सरल ऐप पर अपलोड करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
 
बैठक के प्रारंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर से विधानसभा स्तर पर एसआईआर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। वहीं 25 नवंबर से सेवा दूत अभियान प्रारंभ होगा तथा 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से इन कार्यक्रमों की तैयारी समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा मंडल एवं बूथ स्तर पर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठक को संबोधित करते हुए ललन प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्थान पर पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने 25 नवंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा दूत अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए इसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अंबिकेश केशरी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर पर आयोजित होने वाली गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करने की बात कही।
जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने भी आगामी कार्यक्रमों के विषय में अपने विचार रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह ने किया।
इस अवसर पर विकास पांडेय, रजनीश पांडेय, निश्चल प्रताप सिंह, इंदर भगत, चन्द्रिका प्रसाद, रज्जु राम, रूपेश दुबे, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, शुभांगी बिहाड़े, विजय व्यापारी, संतोष जायसवाल, राजू सिंह, दिनेश बारी, देवेंद्रनाथ दुबे, अजय सोनी, संजीव वर्मा, रंजीत चौबे सहित जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here