Home चर्चा में सड़कों पर बेसहारा मवेशियों का डेरा, बढ़ रहा हादसों का खतरा —...

सड़कों पर बेसहारा मवेशियों का डेरा, बढ़ रहा हादसों का खतरा — किसान और राहगीर दोनों परेशान

12
0
जिला संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। ग्राम वटगन एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बेसहारा मवेशियों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। खुले में घूम रहे आवारा मवेशी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर इनके जमावड़े से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि दिन और रात के समय बड़ी संख्या में मवेशी सड़कों पर बैठे रहते हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार अचानक मवेशियों के सामने आने से दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं।
स्थानीय निवासी मनोज वर्मा ने बताया कि जब तक गाय दूध देती है, तब तक उसकी देखभाल की जाती है, लेकिन दूध देना बंद होते ही कई लोग उन्हें खुला छोड़ देते हैं। यही कारण है कि बेसहारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा मवेशियों को गौठानों या सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा जिम्मेदार पशुपालकों पर कार्रवाई करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसानों की फसलें सुरक्षित रहें और सड़क दुर्घटनाओं पर भी रोक लग सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here