Home चर्चा में खरतोरा आंगनबाड़ी में ईसीसीई डे और न्यौता भोज का आयोजन, बच्चों संग...

खरतोरा आंगनबाड़ी में ईसीसीई डे और न्यौता भोज का आयोजन, बच्चों संग जनप्रतिनिधियों ने किया सहभोज

8
0
संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत खरतोरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में ईसीसीई डे एवं प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत न्यौता भोज का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यमुना साहू ने अपने सुपुत्र विजय कुमार साहू के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर बच्चों के लिए विशेष न्यौता भोज का आयोजन कर सामाजिक सहभागिता की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम में सरपंच राजेंद्र भारती, सरपंच प्रतिनिधि नर्मदा भारती, जानकी यादव, गीता साहू, सावित्री जायसवाल, पंचगण एवं गर्भवती और शिशुवती माताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पालकों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यमुना साहू और सहायिका फुलवा वर्मा को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर सभी बच्चों और ग्रामीणों ने एक साथ बैठकर खीर, पूड़ी, फल एवं स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यमुना साहू ने बताया कि न्यौता भोज का उद्देश्य प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत समुदाय, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पालकों की भागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन, शादी, सगाई, वर्षगांठ, राष्ट्रीय पर्व और त्योहार जैसे अवसरों पर आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर समाज बच्चों के बेहतर पोषण में योगदान दे सकता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायिका फुलवा वर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान मंजू, गीता, भुनेश्वरी, धनेश्वरी, तारणी, सुशीला, प्रेमलता, जागेश्वरी, हेमिन, केन्वरा, चंद्रकली, दामिनी साहू, कुमारी बाई सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here