Home चर्चा में 11 जुलाई को सर्व यादव समाज का होगा महा आयोजन, शिक्षा मंत्री...

11 जुलाई को सर्व यादव समाज का होगा महा आयोजन, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यक्रम में शामिल होने दी सहमति

10
0
यादव सामाजिक सम्मलेन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण की तैयारियां तेज 
संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी) सर्व यादव समाज पलारी द्वारा आगामी 11 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में सर्व यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से सौजन्य मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि 11 जुलाई को सर्व यादव समाज भवन का भव्य लोकार्पण किया जाएगा, साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह भी आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
शिक्षा मंत्री ने समाज के कार्यों की सराहना करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। मंत्री के आश्वासन के बाद समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल सामाजिक सम्मलेन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज की प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को प्रेरित करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। समाज के लोगों का मानना है कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बलौदाबाजार सुलोचना यादव पलारी जनपद अध्यक्ष सविता भीम यादव युवा यादव समाज संरक्षक सुनील यदु यादव समाज प्रदेश महामंत्री लोकेश यदु युवा संगठन मंत्री प्रशांत यादव सर्व युवा जिलाध्यक्ष उमेश यदु ग्राम पंचायत रसौटा सरपंच गजपति यादव ग्राम पंचायत गाड़ाभाटा सरपंच नीलकंठ यादव मीडिया प्रभारी भूमेश धेनुसेवक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here