Home चर्चा में सरगुजा जिले के कुल 15 प्रकरणों मे जप्त मादक पदार्थों का जिला...

सरगुजा जिले के कुल 15 प्रकरणों मे जप्त मादक पदार्थों का जिला स्तरीय समिति द्वारा नियमानुसार नष्टीकरण किया गया संपन्न।

13
0

सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल

अंबिकापुर।
इंद्रा पावर जैन प्राइवेट लिमिटेड नयनपुर गिरवरगंज सूरजपुर मे विधिवत मादक पदार्थो का किया गया नष्टीकरण।
मादक पदार्थ गांजा 44.155 किलोग्राम, इंजेक्शन 1478 नग, टेबलेट 2610 नग,कफ सिरफ 110 नग कों विधिवत किया गया नष्ट।
नष्टीकरण कार्यवाही के दौरान ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्य रहे मौक़े पर उपस्थित।

सरगुजा पुलिस द्वारा कुल 15 प्रकरणों मे जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की प्रक्रिया इंद्रा पावर जैन प्राइवेट लिमिटेड नयनपुर गिरवरगंज जिला सूरजपुर मे विधिपूर्वक संपन्न किया गया, उक्त कार्यवाही “जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति” के मार्गदर्शन में की गई। नष्टीकरण कार्यवाही में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत जप्त मादक पदार्थों का निपटान किया गया। कुल 15 प्रकरणों मे जप्त मादक पदार्थ गांजा 44.155 किलोग्राम, इंजेक्शन 1478 नग, टेबलेट 2610 नग, कफ सिरफ 110 नग कों विधिवत नष्ट किया गया, नष्टीकरण कार्यवाही समिति के अध्यक्ष डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.), अन्य सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री लक्ष्मीकान्त गायकवाड़ एवं पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो उपस्थिति मे संपन्न हुई, नष्टीकरण कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी की गई है।


कार्यवाही से पूर्व समस्त प्रकरणों की विस्तृत सूची एवं आवश्यक दस्तावेजों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा नष्टीकरण की सूचना संबंधित विभागों एवं माननीय न्यायालय को अग्रिम रूप से दी गई हैं, नष्टीकरण कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से डीसीआरबी शाखा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक गंभीर साय, प्रधान आरक्षक अनिल तिर्की, आरक्षक अजय यादव उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here