Home मुख्य ख़बरें बरसात में डायरिया से बचना है तो आज ही डाइट में शामिल...

बरसात में डायरिया से बचना है तो आज ही डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें, तेजी से मिलेगी राहत

7
0

बरसात का मौसम ठंड तो लाता है लेकिन अपने साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याएं भी लेकर आता है। कमजोर इम्यून सिस्टम से सर्दी खांसी, वायरल, डेंगू, मलेरिया और इंफेक्शन के साथ लोग डायरिया की चपेट में भी तेजी से आते हैं। बता दे, डायरिया अक्सर गंदे पानी और खराब खानपान की वजह से होता है। डायरिया में शरीर से पानी तेजी से निकलता है जिससे डिहाइड्रेशन और कमजोरी की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप इस मौसम में अपने आप को हेल्दी और बीमारियों से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो अपना खानपान बेहतर करें। डायरिया के दौरान किन फूड्स का सेवन करना चाहिए? उनके अनुसार, इस बीमारी के दौरान आपका पाचन  कमजोर होता है इसलिए हमेशा कुछ हल्के और आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए।

डायरिया में इन चीजों का करें सेवन

  • केला: डायरिया होने पर आप फलों में केला का सेवन करें। पोटैशियम से भरपूर यह फल लूज मोशन को कंट्रोल करने में फायदेमंद है साथ ही इसका सेवन करने से इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी भी पूरी होती है।
  • पकी हुई गाजर: डायरिया होने पर सब्जियों में आप गाजर का सेवन कर सकते हैं। गाजर का सेवन आप उबालकर या अच्छी तरह से पकाकर कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व आंतों के लिए लाभकारी होते हैं
  • चावल: डायरिया में आपको रोटी नहीं खाना है उसकी जगह आप चावल का सेवन करें। उबला हुआ चावल हल्का भोजन है और पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव नहीं डालता।
  • नारियल पानी: डायरिया में शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। इसलिए उसकी कमी को पूरा करने के लिए सोडियम-पोटैशियम से भरपूर नारियल पानी का सेवन करें। यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है।

इन बातों का रखें ध्यान

डायरिया होने पर पानी खूब पिएं। पानी आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है साथ ही आप ओआरएस भी लेते रहें। इस दौरान आप बाहर का जंक फ़ूड, शुगरी फूड्स, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और तला भुना खाने से परहे करें। डायरिया में आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन न करें। यह गंभीर होता है जो आसानी से पचता नहीं है, यदि डायरिया 2–3 दिन से अधिक रहे, तेज बुखार, खून वाली दस्त या गंभीर डिहाइड्रेशन के लक्षण हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here