खिलेश साहू –
धमतरी जिले के कुरूद जनपद के ग्राम पंचायत जुगदेही में पेयजल संकट को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला पंचायत सभापति श्रीमती पूजा राजू सिन्हा के सहयोग एवं मार्गदर्शन में जिला पंचायत विकास निधि (15वें वित्त आयोग) के अंतर्गत ग्राम पंचायत जुगदेही को नया पानी टैंकर प्रदान किया गया।
टैंकर शुभारंभ कार्यक्रम में जनपद पंचायत कुरूद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू, जनपद सदस्य डिगेश्वरी देवांगन, ग्राम पंचायत जुगदेही के सरपंच उर्वशी चाँद, सचिव मनीष सिन्हा सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अतिथियों की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पानी टैंकर का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर पूजा राजू सिन्हा जिला पंचायत सभपति ने कहा कि टैंकर का मुख्य उद्देश्य गांव में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या का समाधान करना है, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। टैंकर पर जिला पंचायत सभापति पूजा राजू सिन्हा द्वारा ग्राम पंचायत जुगदेही में किए जा रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया है।
ग्रामवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जिला पंचायत सभापति पूजा राजू सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि नए पानी टैंकर से गांव में पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी और गर्मी के दिनों में लोगों को राहत मिलेगी।








