Home चर्चा में सामाजिक कार्यकर्ता हिरा देवी निराला रायपुर में हुई सम्मानित … “वक्ता...

सामाजिक कार्यकर्ता हिरा देवी निराला रायपुर में हुई सम्मानित … “वक्ता मंच द्वारा 100 महिलाएं सम्मानित “

11
0

संवाददाता – लक्ष्मीनारायण लहरे

रायपुर l सारंगढ़ जिला मुख्यालय के सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रांजल दिव्यांग विशेष स्कूल की संस्थापिका तथा सियान सदन की संस्थापक श्रीमती हिरा देवी निराला का रायपुर स्थानीय वृंदावन हॉल में सम्मान हुआ । वे समाज के अग्रणी पंक्ति की पहली महिला हैं जो सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला का नाम रोशन कर रही है । पिछले 20 वर्षों से वे सामाजिक कार्य में अपनी महती भूमिका निभा रहे है जो छत्तीसगढ़ के।लिए प्रशंसनीय है ।
वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन द्वारा राजधानी में आयोजित अग्रगामी महिला सम्मान समारोह में रायपुर शहर के जाने माने लोग शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी गुरुशरण पाल गरचा ने की l विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ मनीषा बी सिन्हा, डॉ नलिनी मढरिया, डॉ करुणा कुर्रे, डॉ प्राची भट्टर, डॉ रत्ना अग्रवाल, पंडित पी के तिवारी, राजकुमार धर द्विवेदी एवं अजीत कुकरेजा उपस्थित थे l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि बाल प्रतिभाओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समारोह का आरंभ हुआ l

इस वर्ष सांप्रदायिक सौहार्द्र,थियेटर, फिल्म, जन जागरण, खेल, शिक्षा, चिकित्सा, विधिक सहायता, पत्रकारिता, व्यवसाय, साहित्य, कला, संस्कृति, लोक कला, पुलिसिंग एवं प्रशासन के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही महिलाओं का इस सम्मान हेतु चयन किया गया था l अतिथियों ने इस अवसर पर कहा कि सम्मानित हो रही महिलाओं के कार्यों से समाज में आशा, विश्वास और परिवर्तन का दीप जल रहा है l अतिथियों ने कहा कि वक्ता मंच ने अपनी 3 दशकों की यात्रा में सेवा, संवेदना और संस्कार के नए अध्याय लिखे है l वक्ता मंच केवल संस्था नहीं वरन सामाजिक चेतना, वैचारिक संवाद और जन जागरण का एक सशक्त मंच है lकार्यक्रम के दौरान मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर उच्च व्यवसायों मे संलग्न महिलाओं को सम्मानित किया गया l इस अवसर पर 100 महिलाओं को अग्रगामी महिला अवार्ड एवं सम्मान पत्र प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया l कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ के माध्यम से चयनित सारंगढ़ की हीरादेवी निराला को वर्ष 2026 की भाग्यशाली महिला का अवार्ड प्रदान किया गया l आज इस अवसर पर राजेश पराते, शुभम साहू,विवेक बेहरा, मनीष अवस्थी, ज्योति शुक्ला, पूर्णेश डडसेना, धनेश्वरी नारंग, उमा स्वामी, राजाराम रसिक, दुष्यंत साहू, हेमलाल पटेल, लक्ष्मी नारायण लहरे, देव मानिकपुरी, डॉ इंद्रदेव यदु, अखिलेश तिवारी सहित टीम वक्ता मंच के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे l वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू द्वारा प्रस्तुत आभार प्रदर्शन के साथ समारोह सम्पन्न हुआ l
आज सम्मानित होनेवाली महिलाओं में रविंदर कौर भांबरा, स्वीटी सलूजा, आफताब बेगम, डॉ आकांक्षा दुबे, सीमा पांडेय, अनुराधा दुबे, डॉ मान्या ठाकुर, अचला श्रीवास्तव, रूपल पांडे, जया सिंह, अदिति साहू, अर्पिता बेडेकर, रतनजीत कौर, आरजू मीर, अनुभूति श्रीवास्तव, पद्मा ब्यौहार, माधुरी साहू, सुमिता रॉय बर्मन, हीरादेवी निराला, डॉ करुणा, रिम्मी सिंह ,अंकुर शुक्ला, डॉ विधा सिंह राठौर, टिकेश्वरी खटकर, कुंती तेता, हिना देशपांडे , नेहा यादव, रश्मि दुबे सहित 100 महिलाएं शामिल है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here