Home चर्चा में व्यायाम शिक्षक के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती हो: युवाओं के...

व्यायाम शिक्षक के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती हो: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार –वतन चन्द्राकर

19
0

सोमन साहू/आरंग –

जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने छत्तीसगढ़ में व्यायाम शिक्षक (पीटीआई) के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग का समर्थन करते हुए कहा है कि प्रदेश के हजारों प्रशिक्षित एवं योग्य युवा वर्षों से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। दूसरी ओर सरकारी स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों के पद खाली पड़े होने से शारीरिक शिक्षा और खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।उन्होंने कहा कि यदि पद स्वीकृत और रिक्त हैं तो सरकार को बिना विलंब पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करनी चाहिए। इससे एक ओर शिक्षित युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर विद्यालयों में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

श्री चन्द्राकर ने सोशल मीडिया पर भर्ती की मांग से जुड़ी पोस्ट हटाए जाने पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं को अपनी मांग शांतिपूर्ण ढंग से रखने का पूरा अधिकार है।उनकी आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।उन्होंने मुख्यमंत्री एवं संबंधित विभाग से आग्रह किया कि व्यायाम शिक्षक के सभी रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर युवाओं के साथ न्याय किया जाए। उन्होंने कहा कि रोजगार देना सरकार की जिम्मेदारी है और योग्य युवाओं को उनका अधिकार मिलना ही चाहिए। स्वस्थ छत्तीसगढ़ का सपना तभी साकार होगा, जब प्रत्येक विद्यालय में प्रशिक्षित व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति सुनिश्चित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here