पाली संवाददाता – दीपक शर्मा
पाली, कोरबा। विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से पाली-तानाखार विधानसभा स्तरीय बैठक रविवार को पाली नगर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई।
बैठक में बिलासपुर संभाग के भाजपा सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

संगठन ही सबसे बड़ी ताकत: अभिषेक शुक्ला
श्री शुक्ला ने कहा कि चुनाव में जीत का मूल मंत्र मजबूत संगठन है। उन्होंने सभी मंडलों से अपील की कि वे और अधिक सक्रिय हों और हर बूथ पर पार्टी की पकड़ मजबूत करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना, लगातार जनसंपर्क करना और बूथ पर सतत सक्रिय रहना ही इस बार की रणनीति का आधार होगा।

मंडलों ने दी कार्ययोजना की जानकारी
बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने मंडल की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। संगठन को धार देने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए,इस दौरान प्रमुख रूप से
कोरबा जिला सह प्रभारी विजेंद्र शुक्ला,भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, चैतमा मंडल प्रभारी हरीश थारवानी,पोड़ी लाफा मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री विवेक मारकंडे, चोटिया मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री श्रीमती कमला किंडो, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर सिंह जगत,मंडल अध्यक्ष पाली चंद्रशेखर पटेल, पोड़ी लाफा विपिन कौशिक, चैतमा बृजेश यादव, पोड़ी उपरोड़ा चतुभुवन नायक,पसान प्रताप मरावी, चोटिया ऋषि प्रजापति सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी ज्ञान सिंह राजपाल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कीर्ति कश्यप,पिछड़ा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य रामविलास जायसवाल, पाली मंडल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा, महामंत्री कामता जायसवाल,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति शर्मा,महामंत्री श्रीमती नंदनी जायसवाल,दीपक शर्मा, दीपक डिक्सेना, चैतमा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर पटेल,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे,बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।







