Home चर्चा में NEET पेपर लीक के विरोध में कुसमी में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम...

NEET पेपर लीक के विरोध में कुसमी में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

23
0

कुसमी/बलरामपुर | संवाददाता – युसूफ खान

देशभर में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक एवं परीक्षा प्रणाली में सामने आई अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को कुसमी में शांतिपूर्ण रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों, छात्र-छात्राओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक मामलों की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने, दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, सुरक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुधार लागू करने की आवश्यकता बताई।
इस कार्यक्रम का आयोजन शकील अंसारी एवं मोहम्मद खालिद के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान इंद्रदेव नाग, सूर्यकांत जायसवाल, अरमान मलिक, अरविंद बैक, वीरेंद्र बुनकर, अरमान टोप्पो, लुकमान अंसारी, जय किशोर यादव, आसिफ, मोहम्मद अरशद, इरफान, आबिद खान, परवेज आलम सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, युवा एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here