आरंग संवाददाता – सोमन साहू
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षिका तृप्ति शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शाला के बच्चों को जलेबी खिलाकर एवं समस्त स्टॉप को जलपान कराकर जन्मदिन मनाया सभी शिक्षकों एवं बच्चों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें दी ।

इस न्योता भोज में प्राचार्य पुष्पा निषाद, वरिष्ठ व्याख्याता चंदु लाल साहू, डॉर्थी तांडी प्रधान पाठक, संकुल समन्वयक जीतेन्द्र शुक्ला, पुष्पलता चंद्राकर, बसंती सोनकर,चूमेश्वरी साहू, लेखनी निषाद, भृत्य उमाशंकर यादव आदि की उपस्थिति रही।







