Home चर्चा में गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान हमारा संस्कृति है…नरेंद्र मोदी ...

गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान हमारा संस्कृति है…नरेंद्र मोदी मन की बात गागर में सागर… अधिवक्ता चितरंजय पटेल

10
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात शुरुवात में कारगिल विजय दिवस पर युद्ध के शहीदों को नमन करते हुए शौर्य विजय यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर द्रास सेक्टर के कारगिल स्मारक तक One ride one nation one salute के संदेश के साथ निकाली गई मोटर साइकिल यात्रा कारगिल शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 136 वें संस्करण में देशवासियों को भारत में निजी क्षेत्र के प्रथम रॉकेट विक्रम वन के सफल उड़ान पर बधाई दिया तो वहीं केरल में संस्कृत भाषा के प्रचार के लिए केरल के शिक्षक अभिलाष के अनूठे प्रयास अक्षर कन्दुक को तारीफ ए काबिल बताया। प्रधानमंत्री ने कश्मीर की पारंपरिक चटाई वगु के निर्माण एवं मार्केटिंग में लगे गुलाम हुसैन और साथियों के प्रयास की सराहना करते हुए इसे वोकल फॉर लोकल का अच्छा उदाहरण बताया। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक पेड़ मां के नाम अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि 12 जुलाई को अहमदाबाद में एक दिन में ही साढ़े तीन लाख तथा संपूर्ण उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपित किए गए जिसमें हर वर्ग के लोगों की भागीदारी एक अच्छा संदेश है।
इंडियन ग्रे हॉर्न बिल पक्षी की चर्चा करते हुए कहा कि यह बीजों को दूर तक बिखरने में सहायक होती है जिससे स्वत: पेड़ उगते है एवं प्राकृतिक वनों का निर्माण होता है । मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय बुनकर दिवस 7 अगस्त को परिधान के क्षेत्र में परंपरागत बुनकर शैली के साथ स्वदेशी वस्त्रों को प्रोत्साहित करना है । आज त्रिपुरा के वाद्ययंत्र चांग प्रांग की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने देश के पारंपरिक कला और वाद्य यंत्र को सहेजने हेतु देव वर्मा के प्रयास की सराहना की। अंत में उन्होंने अब्दुल कलाम के जन्मदिन 27जुलाई , गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई का स्मरण कराते हुए इन तिथियों पर गुरुजनों की सम्मान की बात कही तथा 15 अगस्त पर देश के वीर शहीदों के बलिदान से भावी पीढ़ी को प्रेरित कर उनमें राष्ट्र प्रथम भाव के जागरण का संदेश दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने मन के बात 136वें संस्करण के श्रवण के बाद कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात ज्ञान अर्जन की दृष्टि से गागर में सागर साबित हो रहा है जहां उनके द्वारा देश भर से समाज के हर वर्ग की प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने के साथ देश की उपलब्धियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत का आम देशवासियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। निश्चित रूप से आजाद भारत के इतिहास में नरेंद्र मोदी प्रथम राजनीतिक व्यक्ति हैं जो हर पल देश और समाज के लिए चिंतन करता है यह स्वर्णिम भारत की दिशा एक खूबसूरत पहल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here