Home चर्चा में आरंग के पत्रकारों ने बस्तर राजा कमलचंद भंजदेव से की मुलाकात, पुराने...

आरंग के पत्रकारों ने बस्तर राजा कमलचंद भंजदेव से की मुलाकात, पुराने रिश्ते और आने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा

27
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग – केबिनेट मंत्री गुरु  खुशवंत  साहेब के मार्गदर्शन में आरंग क्षेत्र के सभी पत्रकारों ने शांति बस्तर के राजा कमलचंद भंजदेव से मुलाकात की। इस दौरान आरंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
राजा साहब ने पत्रकारों से कहा कि राजा मोरध्वज की नगरी आरंग से उनका बहुत पुराना नाता और रिश्ता रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में जब आरंग में युद्ध हुए थे, तब बस्तर की सेना में लगे लोग भी आरंग के पक्ष में युद्ध में शामिल हुए थे। यह ऐतिहासिक संबंध दोनों क्षेत्रों को जोड़ता है।
मुलाकात में राजा साहब ने आरंग के पत्रकारों के साथ बस्तर दौरे पर  बातचीत करते हुए नक्सल मुक्त बस्तर पर पत्रकारों से उनकी राय जानी। पत्रकारों के निवेदन पर उन्होंने आरंग आने का निमंत्रण भी स्वीकार किया। राजा साहब ने साहसपूर्ण तरीके से सहमति जताई कि वे आरंग के प्रमुख कार्यक्रमों, जैसे राजा मोरध्वज महोत्सव  से जुड़े आयोजनों में अवश्य शामिल होंगे।
यह मुलाकात आरंग और बस्तर के बीच सांस्कृतिक व ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने वाली साबित हुई। पत्रकारो ने राजा साहब के आश्वासन का स्वागत किया है।  आरंग के पत्रकार साथी में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार रोशन चंद्राकर विनोद गुप्ता रामकुमार गुप्ता  वीरेंद्र वर्मा डागेश यादव टिक्कू लोधी विनय साहू तिलक देवांगन मोहन साहू सोमन साहू देवेंद्र निराला विनोद साहू शुभम साहू अंकित साहू दीपक मूर्ति सागर  साहू जैसे प्रमुख रूप से लोग मुलाकात के कार्यक्रम शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here