Home चर्चा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, झारखंड में सक्रिय 8 माओवादी कैडरों ने किया...

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, झारखंड में सक्रिय 8 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण; लाखों के इनामी शामिल

11
0

पुकार बाफना –

छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति एवं पुनर्वास कार्यक्रमों से प्रभावित होकर तथा बीजापुर जिले में संचालित पुनर्वास एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के संबंध में प्रकाशित समाचारों से प्रेरित होकर झारखण्ड राज्य में सक्रिय 08 माओवादी कैडरों ने झारखण्ड पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सहयोग से बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी लंबे समय से प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े होकर झारखण्ड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय थे। सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव, संगठन की लगातार कमजोर होती स्थिति, संगठन की हिंसक एवं जनविरोधी विचारधारा से मोहभंग, पूर्व माओवादी कैडरों के सफल पुनर्वास तथा आदिवासी क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया।

 आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों के नाम इस प्रकार हैं –

1. अश्विन ऊर्फ लच्छू पिता सुखराम उम्र 30 वर्ष निवासी सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर पदनाम- DVCM /ZCM झारखण्ड राज्य अन्तर्गत दक्षिण जोनल कमेटी, ईनाम रूपये 08.00 लाख

2. रंगा ऊर्फ सोहन पिता रघु पूनेम उम्र 30 वर्ष निवासी पूसनार पेरमापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर , पदनाम- झारखण्ड राज्य के दक्षिण जोनल कमेटी अन्तर्गत सराण्डा सब जोनल कमेटी सदस्य/ DVCM, ईनाम रूपये 08.00 लाख

3. दोबा माड़वी ऊर्फ राहत पिता हुर्रा माड़वी उम्र 25 वर्ष निवासी तोयनार हिरपामाडपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर पदनाम – झारखण्ड राज्य के दक्षिण जोनल कमेटी अन्तर्गत सराण्डा सब जोनल कमेटी सदस्य/ DVCM, ईनाम रूपये 08.00 लाख

4. फगनी पोयम उर्फ रजनी पिता सोमलू पोयाम उम्र 28 वर्ष निवासी दारमेर थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम – झारखण्ड राज्य अन्तर्गत कोल्हान एरिया कमेटी सदस्य एसीएम (एरिया कमेटी पार्टी सदस्या), ईनाम रूपये 05.00 लाख

5. सूरज मुन्नी चम्पिया उर्फ सुबनी पति अश्विन ऊर्फ लच्छू कोरासा उम्र 25 वर्ष निवासी सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- – झारखण्ड राज्य अन्तर्गत कोल्हान एरिया कमेटी सदस्य एसीएम (एरिया कमेटी पार्टी सदस्या), ईनाम रूपये 05.00 लाख

6. हिड़मे कड़ती उर्फ रीता पिता इड़मा कड़ती उम्र 27 वर्ष निवासी गोमगुड़ा थाना पामेड़ जिला बीजापुर , पदनाम- झारखण्ड राज्य अन्तर्गत कोल्हान एरिया कमेटी सदस्य एसीएम (एरिया कमेटी पार्टी सदस्या), ईनाम रूपये 05.00 लाख

7. बुधरी कुंजाम उर्फ अनुषा पिता जोगा कुंजाम उम्र 25वर्ष निवासी चिंतागुफा टेकगुडेमपारा जिला सुकमा, झारखण्ड राज्य अन्तर्गत कोल्हान एरिया कमेटी सदस्य एसीएम (एरिया कमेटी पार्टी सदस्या), ईनाम रूपये 05.00 लाख

8. सलमी चम्पिया उर्फ जिलानी पति रंगा पूनेम उम्र 20 वर्ष निवासी पूसनार पेरमापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम – इआरबी स्टॉप पार्टी सदस्या/सीसीएम इआरबी सचिव मिसिर बेसरा का सुरक्षा गार्ड सदस्य पार्टी मेम्बर, ईनाम – रूपये 05.00 लाख

आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडरों को छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत नियमानुसार आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा, स्वरोजगार एवं रोजगार से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे सम्मानपूर्वक समाज की मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन प्रारंभ कर सकें।

सुरक्षा बलों की सक्रियता और टीमवर्क: इस आत्मसमर्पण की सफलता में झारखण्ड पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) तथा बीजापुर पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास निर्माण एवं संवेदनशील कार्यशैली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुरक्षा बलों के सतत प्रयासों एवं पुनर्वास की सकारात्मक पहल से प्रभावित होकर इन माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागने का निर्णय लिया।

शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों को नियमानुसार आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें समाज में सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे स्थायी रूप से मुख्यधारा के जीवन से जुड़ सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here