Home कोरबा कटघोरा में ‘अटल परिसर’ निर्माण में 13.60 लाख के घोटाले का आरोप,...

कटघोरा में ‘अटल परिसर’ निर्माण में 13.60 लाख के घोटाले का आरोप, ब्रॉन्ज की जगह लगी सीमेंट की मूर्ति

8
0

गुरदीप सिंह –

कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका परिषद में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बने ‘अटल परिसर’ के निर्माण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। कथित 13.60 लाख के घोटाले को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने मोर्चा खोल दिया है।

स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद जब जांच हुई तो निर्माण में कई खामियां मिलीं। सबसे बड़ा आरोप यह है कि टेंडर में ब्रॉन्ज धातु की मूर्ति का प्रावधान था, लेकिन वहां सीमेंट से बनी मूर्ति लगा दी गई। पहली बारिश में ही मूर्ति का पेंट उखड़ गया, जिससे घटिया निर्माण की पोल खुल गई।

मौके पर पहुंचे नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यपालन अभियंता अली बक्श ने भी गड़बड़ी की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टि में मूर्ति में fault दिख रहा है। Prima facie यह कहा जा सकता है कि मूर्ति सही नहीं है।”

राजनीति गरमाई
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच और मुख्य नगरपालिका अधिकारी CMO को बर्खास्त करने की मांग की है।
वहीं कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और विधायक देवेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाया।

युवा कांग्रेस का धरना
कुसमुंडा की 20 वार्ड के पार्षद नवीन कुकरेजा अपने कार्यकर्ताओं के साथ CMO को निलंबित करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती और CMO को नहीं हटाया जाता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here