Home चर्चा में आदिवासी विकास विभाग की अनियमितताओं पर AAP का हमला, कलेक्टर को सौंपा...

आदिवासी विकास विभाग की अनियमितताओं पर AAP का हमला, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

6
0

हनुमान प्रसाद यादव/मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर:
तस्वीर में दिख रही हैं आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सुखमंती सिंह। आज उन्होंने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एमसीबी कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े को एक गंभीर ज्ञापन सौंपा।

साथ में AAP के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

मामला क्या है?
सुखमंती सिंह ने आदिवासी विकास विभाग द्वारा 15/07/2026 को जारी छात्रावास-आश्रम अधीक्षकों के “अतिरिक्त प्रभार” आदेशों को पूरी तरह नियम विरुद्ध और पक्षपातपूर्ण बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सचिवालय के निर्देशों को ताक पर रखकर दूर के शिक्षकों को प्रभार दिया गया, जबकि स्थानीय और नियमित अधीक्षकों को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया।

सुखमंती सिंह की 4 बड़ी मांगें:
1. उच्चस्तरीय जांच कराई जाए
2. सभी प्रभार आदेशों की समीक्षा हो
3. दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो
4. आगे से पहले स्थानीय को प्राथमिकता मिले

सुखमंती सिंह ने कहा – _”आदिवासी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। नियमों के खिलाफ जो भी हुआ है उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।”उचित कार्यवाही नहीं होने पर आम आदमी पार्टी आंदोलन करने पर मजबूर होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशाशन की होगी

अब देखना ये है कि कलेक्टर इस “जबरजस्त धमाकेदार” मामले पर क्या एक्शन लेती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here