सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
लखनपुर।।
स्वयं सेवक के गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन आज स्थानीय सामुदायिक भवन में किया गया जहाँ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल मौजूद रहे। आपको बता दें कि स्वयं सेवक संघ 29 जुलाई से 10 अगस्त तक संघ द्वारा मनाया जाना है जिसके बाद लखनपुर,उदयपुर के स्वयं सेवक काफ़ी बड़ी संख्या में इस दौरान उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु के रूप में पूजन कर समर्पण किया गया ।। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीमान हेमंत नाग जी का ओजस्वी उद्बोधन प्राप्त हुआ जिसमें संघ के भगवे ध्वज को गुरु मानकर आराधना करने और देशवासियों को भगवे के गर्वपूर्ण इतिहास को विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया ।
कार्यक्रम में धार्मिक न्यास एव पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल जी गरिमामयी उपास्थि रही । लखनपुर संघ चालक डॉ रवि भूषण पाण्डेय के द्वारा कार्य कार्यक्रम के समापन पर पूरे समाज से एकजुट रह , भगवे के प्रति समर्पण का आह्वान किया । कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी से गौ संवर्धन जिला सदस्य आदरणीय यतेन्द्र पांडेयजी , विस्तारक यशराज सिंह ,संपर्क प्रमुख प्रदीप गुप्ता जी , मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश बारी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश साहूजी सहित दूर दूर से आये सभी स्वयंसेवकों का समर्पण रहा ।








