Home चर्चा में वार्ड 23 में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, पुलिस मौन,” ...

वार्ड 23 में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, पुलिस मौन,” स्थानीय लोग परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

15
0

शब्बीर कुरैशी/दल्ली राजहरा
दल्ली राजहरा के वार्ड नंबर 23 में एक व्यक्ति द्वारा खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है। दिनभर यहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे मोहल्ले के लोग दहशत में हैं यह तक जो व्यक्ति शराब भेज रहा है उसे पुलिस से संरक्षण प्राप्त है जिससे वो खुले आम शराब बेच रहा है

1. मैदान में चल रहा कोचियों की दुकान
वार्ड 23 के एक मैदान में पिछले 2 महीने से अवैध रूप से देशी-विदेशी शराब बेची जा रही है। सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है।

2. स्कूल और मंदिर के पास बिक्री
सबसे बड़ी बात ये है कि शराब बिक्री का अड्डा स्कूल और मंदिर से 100 मीटर की दूरी पर है। बच्चों के सामने ही नशे में धुत लोग गाली-गलौज करते हैं।

3. शिकायत के बाद भी पुलिस चुप
स्थानीय महिलाओं और वार्ड वासियों ने 3 बार थाने में लिखित शिकायत दी। 100 डायल पर भी कॉल किया। लेकिन पुलिस मौके पर आकर सिर्फ पूछताछ करके लौट जाती है। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

4. महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल
वार्ड की महिलाओं का कहना है “शाम होते ही यहां शराबी झगड़ा करते हैं। हमारी बहन-बेटियां स्कूल और ड्यूटी से डर के मारे नहीं आ पातीं। पुलिस को सब पता है फिर भी कार्रवाई नहीं करती।”

5. अवैध वसूली का भी आरोप
लोगों का आरोप है कि अवैध शराब बेचने वाला पुलिस को “महीना” देता है, इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही। इस वजह से उसका हौसला और बढ़ गया है।

6. रात में तेज आवाज में डीजे और मारपीट
रात 10 बजे के बाद यहां तेज आवाज में गाने बजते हैं। नशे में लोग आपस में मारपीट भी कर लेते हैं। 112 पर कॉल करने के बाद भी पुलिस 1 घंटे बाद आती है।

7. युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही
स्थानीय युवाओं का कहना है कि सस्ती अवैध शराब मिलने की वजह से 15-16 साल के बच्चे भी नशे की लत में पड़ रहे हैं। मोहल्ले का माहौल पूरी तरह खराब हो गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here