Home चर्चा में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 168वीं महाआरती में पंडित रविन्द्र वैष्णव हुए...

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 168वीं महाआरती में पंडित रविन्द्र वैष्णव हुए शामिल

8
0

-महाआरती सनातन संस्कृति जागरण की दिशा में महती पहल… अधिवक्ता चितरंजय

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की 168वीं महाआरती में शामिल पंडित रविन्द्र वैष्णव (मल्हार)ने महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि आज महाआरती में शामिल होकर हनुमान लला के दर्शन का सौभाग्य मिला है जिसके लिए मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए सबके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं तथा आप सबसे प्रतिदिन हनुमान चालीसा के साथ हवन करने का आग्रह करता हूं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती सनातन संस्कृति जागरण की दिशा में महती पहल है।

इन पलों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफ संचालन किया तथा फोटोग्राफी- अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में वान्या संध्या ओम वैष्णव, सुनीता अमित तंबोली, पुष्पा रिंकू निर्मलकर, आंचल योगेश देवांगन, सीता शर्मा बद्रिका साहू, मेम बाई दिव्या साहू अंजली के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।

आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार- सुरेंद्र ठाकुर तथा शाम का श्रृंगार- गौरव कुमार सोनी के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था- यातायात थाना शक्ति, पप्पू खर्रा, अमित तंबोली, महिला समिति पुलिस लाइन शक्ति, अमन यादव के द्वारा चढ़ाया गया।

आज का सिंदूर अभिषेक- सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, लीना विकास बरेठ, प्रणव अभिषेक तथा सुंदरकांड- आदित्य अग्रवाल, एकांश बरेठ, खुशी गबेल, रामकृष्ण गबेल, रोहिणी देवी गबेल, संजीव, सूरज, शुभी गबेल, श्यामलाल बंसल, अभिज्ञान साहू, रानी मुकेश के द्वारा कराया गया।
आज अमित तंबोली के द्वारा सुरेश देवांगन को महाआरती में उनके अनवरत सेवा के लिए स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया गया।

विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से गौरव यादव, योगेश देवांगन के द्वारा लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here