Home कोरबा प्रियदर्शनी कला मंदिर, एस.ई.सी.एल बिलासपुर में कोयला मजदूर सभा (एच.एम.एस) केंद्रीय पदाधिकारियों...

प्रियदर्शनी कला मंदिर, एस.ई.सी.एल बिलासपुर में कोयला मजदूर सभा (एच.एम.एस) केंद्रीय पदाधिकारियों का बैठक 04 अगस्त को संपन्न

9
0

गुरदीप सिंह/कोरबा। कोयला मजदूर सभा (HMS) की केंद्रीय कार्यकारिणी की विशाल सभा का आयोजन प्रियदर्शनी कला मंदिर में पुरे जोशो -खरोश एवं शानदार ढंग से संपन्न हुआ।

सभा में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही, केंद्रीय महामंत्री हमारे मार्गदर्शक परम आदरणीय श्री नाथूलाल पाण्डेय जी सहित केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सह संभागीय प्रभारी श्री केदारनाथ अग्रवाल जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री हरि यादव जी, श्री आनंद मिश्रा जी (कंपनी सेफ्टी बोर्ड मेंबर), केंद्रीय पदाधिकारी, विशेष आमंत्रित सदस्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष/महामंत्री, एरिया यूनिट/परियोजना के अध्यक्ष/सचिव, विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, मीडिया कर्मी एवं मातृशक्ति ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और मजबूती का परिचय दिया।

केंद्रीय अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही जी ने अपने वक्तव्य में आगामी सदस्यता सत्यापन की रूपरेखा पर विस्तार से दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए कहा कि कोयला मजदूर सभा श्रमिकों के सम्मान, अधिकारों और सुरक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी। अध्यक्ष जी ने संगठन की एकता को बनाए रखने और हर क्षेत्र में मजबूती से काम करने का आह्वान किया।

केंद्रीय महामंत्री परम आदरणीय श्री नाथूलाल पाण्डेय जी ने अपने वक्तव्य में संगठन को और अधिक मजबूत करने की बात कही। साथ ही सभी क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने नये लेबर कोड के प्रभाव, आगामी मेम्बरशिप वेरिफिकेशन और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तृत जानकारी दी। महामंत्री जी ने कहा कि अनुशासन, एकता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन आगे बढ़ेगा
केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सह कोरबा संभागीय प्रभारी श्री केदारनाथ अग्रवाल जी ने तल्ख शब्दों में कहा “जो हमारे नहीं हैं उन्हें रखने से कोई मतलब नहीं, थोड़ा नुकसान हम बर्दाश्त कर भी लेंगे। पर जो हमारा नहीं वो हमारे लिए, हमारे संगठन के लिए कभी भी पॉजिटिव नहीं रहेगा।” उन्होंने संगठन की नीतियों पर स्पष्टता लाते हुए सभी को एकजुट होकर काम करने, श्रमिक हितों को सर्वोपरि रखने और संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया।

श्री आनंद मिश्रा जी (कंपनी सेफ्टी बोर्ड मेंबर) ने सभा को संबोधित करते हुए एक ऊर्जावान भाषण दिया। उन्होंने कहा कि _”सुरक्षा के साथ ही सम्मान भी मजदूर का अधिकार है। कोयला मजदूर सभा न में नया उत्साह देखा गया।
प्रियदर्शनी कला मंदिर एस ई सी एल बिलासपुर में कोयला मजदूर सभा(एच एम एस )केंद्रीय कार्यकारिणी की विशाल सभा संपन्न कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) की केंद्रीय कार्यकारिणी की विशाल सभा का आयोजन प्रियदर्शनी कला मंदिर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभा में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही, केंद्रीय महामंत्री हमारे मार्गदर्शक पर आदरणीय नाथूलाल पाण्डेय जी सहित केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सह संभागीय प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल ,केंद्रीय पदाधिकारी, विशेष आमंत्रित सदस्य,क्षेत्रीय अध्यक्ष /महामंत्री, एरिया यूनिट/परियोजना के अध्यक्ष /सचिव, विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों,मीडिया कर्मी एवं मातृशक्ति ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और मजबूती का परिचय दिया।

केंद्रीय सचिव एस ई सी एल बिलासपुर एवं क्षेत्रीय महामंत्री सह जे सी सी मेंबर कुसमुंडा क्षेत्र अशोक कुमार साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि जब हम एस ई सी एल में कोयला मजदूर सभा के #वजूद और #सम्मान की बात करते है तो त्याग और समर्पण के रूप में निःसंदेह हम अपने आदरणीय नाथू लाल पाण्डेय जी को पाते है।
अब हम पहले से ज्यादा मजबूत हुए है, और हमारे क्षेत्रों मे संभागीय प्रभारी आदरणीय श्री केदारनाथ अग्रवाल जी का सघन दौरा एवं बैठक जारी है जो निःसंदेह संगठन मजबूती में एक अलग छाप छोड़ेगा।

आदरणीय अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही जी ने कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावो को सभा के समक्ष रखा एवं सबकी राय सुनना चाहे
केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सह कोरबा संभागीय प्रभारी माननीय श्री केदारनाथ अग्रवाल ने तल्ख़ शब्दो मे कहा जो हमारे नहीं है उन्हें रखने से कोई मतलब नहीं, थोड़ा नुकसान हम बर्दाश्त कर भी लेंगे पर जो हमारा नहीं वो हमारे लिए हमारे संगठन के लिए कभी भी पॉजिटिव नहीं रहेगा बाकी उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं एवं तथ्यों पर अपनी राय अपनी माँगे रखी।

केंद्रीय पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर श्रमिक हितों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति उसकी एकता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी में निहित है।

सभा में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा, जिन पर गंभीरता से विचार करते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती, श्रमिक एकता और मजदूर हितों की रक्षा के लिए सभी उपस्थित प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया। विशाल सभा का समापन संगठन के प्रति समर्पण, एकजुटता और संघर्ष के संकल्प के साथ हुआ।

ज्ञात हो कि यह मात्र औपचारिक कार्यक्रम या बैठक नहीं थी बल्कि जनवरी 2026 में गठित नवीन कार्यकारणी की प्रथम बैठक थी, जिसमें कुछ आवश्यक प्रस्ताव, सख्त निर्णय एवं आगे की रणनीति परिषद से आवश्यक चर्चा की गई।_

सभा में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं, वेतन, सामाजिक सुरक्षा, कार्यस्थल की सुविधाओं तथा संगठन के विस्तार सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय कार्यकारणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आदरणीय नौशाद खान जी उपस्थित थे जिन्होंने कहा कि कोयला मजदूर सभा सदैव श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और भविष्य में भी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती, श्रमिक एकता और मजदूर हितों की रक्षा के लिए सभी उपस्थित प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

कुसमुंडा क्षेत्र से पधारे केंद्रीय उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री आर एस पाल जी, केंद्रीय सचिव सह क्षेत्रीय महामंत्री श्री अशोक कुमार साहू, केंद्रीय संगठन सचिव सह क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य मनीष सिंह, केंद्रीय सदस्य अनंत त्रिपाठी जी एवं विकास पाठक जी के साथ क्षेत्रीय पदाधिकारीयों में परियोजना अध्यक्ष रामेश्वर वैष्णव सचिव देवेंद्र सिंह, एरिया यूनिट से अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा एवं सचिव श्रवण कुमार जी उपस्थित हुए एवं कुसमुंडा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की।

सभा के सफल मंच संचालन के लिए श्री एम.पी. जांगड़े जी को एवं हेड क्वार्टर की टीम श्री कांता नाथ पटेल, श्री प्रमोद राही (अध्यक्ष, HQ), श्री अनीश सिंह (सचिव), श्रीमती सोनाली दत्ता (Secretary, Central) का विशेष धन्यवाद!!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here