Home चर्चा में आरंग में जिला स्तरीय शालेय बालक-बालिका कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ, 180 खिलाड़ियों...

आरंग में जिला स्तरीय शालेय बालक-बालिका कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ, 180 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

6
0

सोमन साहू/आरंग। डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, आरंग में जिला स्तरीय शालेय बालक-बालिका कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में अरुंधती देवी स्कूल के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष खिलेश धुरंधर, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार, नागेंद्र विश्वकर्मा, वेद प्रकाश देवांगन, नरेंद्र साहनी, गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य हरेश दास तथा किड्स पैराडाइस स्कूल के डायरेक्टर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने जिले के चारों विकासखंडों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, खेल भावना और निरंतर मेहनत के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में अभनपुर, धरसीवां, आरंग एवं तिल्दा विकासखंड से लगभग 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों एवं आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर जिले की टीम में किया गया।

प्रतियोगिता का सफल संयोजन गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल की व्यायाम शिक्षिका प्रियल सूर्या साहू के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विकासखंड खेल अधिकारी राकेश प्रधान, व्यायाम शिक्षक ओम केवट, त्रिवेणी बगरिया, धनेश्वरी नारंग, जय शंख, आरंग मार्शल आर्ट क्लब से रानी सगरवंशी, डागेश्वर साहू, समीर खान, वेदांत सोनकर तथा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक सत्येंद्र त्रिपाठी एवं संतोषी साहू सहित सभी निर्णायकों और खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर जिले के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here