Home कोंडागांव विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर हल्बा समाज की अहम बैठक...

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर हल्बा समाज की अहम बैठक सम्पन्न

2
0

विनीत पिल्लई/विश्रामपुरी, 06 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को आयोजित होने वाले ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को ग्राम विश्रामपुरी में अखिल भारतीय हल्बा समाज, विकासखण्ड बड़ेराजपुर के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विकासखण्ड अध्यक्ष श्री रोहित सोम ने की।

बैठक में विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष श्री रोहित सोम ने समाज के सभी पदाधिकारियों एवं ग्राम प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि 9 अगस्त को विकासखण्ड मुख्यालय बड़ेराजपुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में समाजजन अपनी पारंपरिक सामाजिक वेशभूषा में शामिल होकर समाज की एकता एवं सांस्कृतिक पहचान का परिचय दें।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के दिन सभी ग्रामों से आने वाले समाजजन शहीद गेंद सिंह नायक चौक में एकत्रित होंगे, जहां से सभी एकजुट होकर भव्य रैली के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। समाज के प्रत्येक गांव से व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से डी.आर. समरथ, अगरचंद नाग, रोहित सोम, तिलक चुरेंद्र, बेदव्यास नाग, भुवन नाग, प्रवीण नाग, पंचराम, डगेश्वर गौर, शंकरलाल राणा, गुमान मांझी, योगेश राणा एवं खिलेश गागड़ा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी समाजजनों ने विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम को ऐतिहासिक, भव्य एवं सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया तथा विकासखण्ड के सभी ग्रामों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here