Home चर्चा में आरंग के गुखेरा शाला में हुआ 129 विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण, बच्चों...

आरंग के गुखेरा शाला में हुआ 129 विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण, बच्चों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे

4
0

सोमन साहू/आरंग। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत के निर्देशन में स्थानीय शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला गुखेरा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के कुल 129 विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण नेत्र सहायक अधिकारी डॉ. सालिक नौरंगे द्वारा बड़ी सूक्ष्मता के साथ किया गया। परीक्षण के दौरान बच्चों में दृष्टि दोष, आंखों से पानी आना, रतौंधी और आंखों में सूखापन जैसी कई समस्याओं की जांच की गई, जिसमें से 3 बच्चों में दृष्टि दोष की समस्या पाई गई।

इस अवसर पर बच्चों और उनके अभिभावकों को आंखों की सेहत और संतुलित आहार के महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. नौरंगे ने बताया कि शरीर में विटामिन ए की कमी से रतौंधी (रात में कम दिखाई देना) और आंखों में सूखापन जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। विटामिन की इस कमी को पूरा करने के लिए बच्चों को अपने दैनिक भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, गाजर, पपीता, दूध, मक्खन और पीले तथा नारंगी रंग के फलों को प्रचुर मात्रा में शामिल करना चाहिए। दृष्टि दोष से पीड़ित पाए गए तीनों बच्चों को शासन की योजना के तहत निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई कर सकें। इस अवसर पर प्रधान पाठक गण अरविंद वैष्णव एवं के के साहू शिक्षक गण रामनारायण कन्नौजे, विमला चौहान,नोहर लाल यादव, फातिमा जांगड़े सहित पालकों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here