Home कोंडागांव छत्तीसगढ़ प्रांतीय सेन (नाई) समाज द्वारा आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश...

छत्तीसगढ़ प्रांतीय सेन (नाई) समाज द्वारा आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी के हाथों कोंडागाँव के शिक्षक संदीप सेन हुए सम्मानित

25
0

कोंडागांव संवाददाता विनीत पिल्लई ​

रायपुर:
छत्तीसगढ़ प्रांतीय सेन (नाई) समाज एवं छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में आज दिनाँक 8/8/2026 को भव्य ‘सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।
​इस गरिमाममय एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मुख्य आतिथ्य तथा विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी की अध्यक्षता में शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शासकीय हाई स्कूल हात्मा, विकासखण्ड बड़ेराजपुर, जिला कोंडागाँव के ऊर्जावान व्याख्याता श्री संदीप कुमार सेन को सम्मानित किया गया।
​शिक्षा और समाज सेवा का अनूठा संगम ​कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल हात्मा में व्याख्याता के रूप में सेवा दे रहे श्री संदीप सेन शिक्षण कार्य के साथ-साथ नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कबाड़ से जुगाड़, लो-कॉस्ट टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) के माध्यम से विज्ञान को सरल बनाने, ‘जगत से जुगाड़’ पहल के तहत सीड बॉल्स का उपयोग, और गौरैया संरक्षण जैसे पर्यावरण अभियानों में सराहनीय कार्य किया है।
​मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कर-कमलों से मिले इस सम्मान ने न केवल क्षेत्र के शिक्षकों और युवाओं का मान बढ़ाया है, बल्कि यह साबित कर दिया है कि निष्ठा और लगन से किया गया कार्य समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाता है।
​दिग्गजों की रही गरिमाममय उपस्थिति
​इस भव्य आयोजन में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, कौशल विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहब, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सहित कई विधायक, महापौर एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री संदीप सेन ने इसे अपने विद्यार्थियों, सहपाठियों और मार्गदर्शकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा और समाज के हित में और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here