Home अस्मिता “वो इंसान कैसा होगा” – (भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

“वो इंसान कैसा होगा” – (भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को समर्पित)

10
0
वो इंसान कैसा होगा, कर्मठ, त्यागी, दृढ़ संकल्पी,
फिर भी कटु वचन हँसकर सुनता होगा।
वो इंसान कैसा होगा, जो सबका भला ही सोचता,
फिर भी अपशब्दों का विष पीता होगा।
वो इंसान कैसा होगा, जो दिन-रात कर्म में रत,
सोलह-सोलह घंटे राष्ट्र-सेवा में लगा रहता होगा।
वो इंसान कैसा होगा, जो देश को अपना परिवार माने,
फिर भी हर आलोचना को धैर्य से सहता होगा।
वो इंसान कैसा होगा, जो अपनी माँ के लिए
कटु वचन सुनकर भी मौन रहता होगा।
वो इंसान कैसा होगा, जो स्वयं से पहले
एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों का हित सोचता होगा।
वो सब कुछ इसलिए सहता होगा,
क्योंकि भारत की तरक्की चाहता होगा।
वो सब कुछ इसलिए बर्दाश्त करता होगा,
क्योंकि हर भारतीय के जीवन में खुशहाली लाना चाहता होगा।
वो इसलिए सब कुछ सहता होगा,
क्योंकि वो देश को दुनिया में नंबर वन बनाना चाहता होगा।
वो इसलिए शांत रहता होगा,
क्योंकि राष्ट्र को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना चाहता होगा।
वो इसलिए मौन रहता होगा,
क्योंकि उसके लिए “राष्ट्र प्रथम” ही जीवन-मंत्र होगा।
इतना कुछ सुनकर वो कैसे शांत रहता होगा,
इतनी चिंताओं के बीच चैन से कैसे सोता होगा।
भारत माता की सेवा ही उसका धर्म होगा,
भारत का गौरव ही उसका कर्म होगा।
ऐसे व्यक्तित्व विरले ही इस धरा पर आते हैं,
जो स्वयं तपकर राष्ट्र का भविष्य बनाते हैं।
सादर समर्पित
भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को
और उन्हें सादर नमन – राजकुमार सोनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here