Home चर्चा में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में VHP-बजरंग दल ने थाने...

हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में VHP-बजरंग दल ने थाने में सौंपा शिकायत पत्र

20
0

दीपक कश्यप –

विश्व हिंदू परिषद –बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘हंसराज गोयल’ नामक फेसबुक प्रोफाइल से भगवान शिव के शिवलिंग सहित अन्य देवी-देवताओं की धार्मिक मान्यताओं पर अत्यंत आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की गई। इसके पश्चात्, उक्त पोस्ट पर ‘अरुण पन्नालाल’ (जिनकी पहचान क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष के रूप में हुई है) द्वारा हिंदू आस्था का उपहास उड़ाते हुए टिप्पणी (कमेंट) की गई।

आस्था पर आघात और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश
विहिप-बजरंग दल ने इस कृत्य को करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुँचाने और समाज में धार्मिक वैमनस्य व तनाव उत्पन्न करने का कुत्सित प्रयास बताया है। इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री से क्षेत्र की कानून व्यवस्था प्रभावित होने की गंभीर आशंका जताई गई है।

कठोर कार्रवाई की मांग
संगठन द्वारा थाना प्रभारी पेंड्रा से मांग की गई है कि:
उक्त फेसबुक पोस्ट और टिप्पणी की त्वरित एवं विधिवत जांच की जाए।
आरोपी हंसराज गोयल एवं अरुण पन्नालाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करना) तथा धारा 196 (विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य या शत्रुता को बढ़ावा देना) व अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

संगठन के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि हिंदू देवी-देवताओं एवं आस्था के प्रतीकों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन के साथ संबंधित फेसबुक पोस्ट और टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट भी पुलिस प्रशासन को साक्ष्य के रूप में सौंपे गए हैं। इस मांग को लेकर प्रमुख रूप से सागर पटेल विभाग संयोजक बजरंगदल बिलासपुर विभाग,निखिल परिहार जिला सह मंत्री विश्व हिन्दूपरिषद, विनय पांडे जिला सह संयोजक बजरंगदल,अनुराग पांडे जिला मंदिर एवं अर्चक पुरोहित विश्व हिंदू परिषद,शनि पटेल जिला सह गौरक्षा प्रमुख बजरंगदल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here