Home चर्चा में बाबा भोलेनाथ कांवड़िया संघ के भव्य कांवड़ का दर्शन पूजन संपन्न…

बाबा भोलेनाथ कांवड़िया संघ के भव्य कांवड़ का दर्शन पूजन संपन्न…

7
0

-ए एस पी पंकज के साथ अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने दी शुभकामनाएं…

भगवान भोलेनाथ के आराधना काल श्रावण मास में श्रद्धालु भारी उत्साह के साथ बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा निकाल कर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं इसके लिए भक्त अपने कांवड़ को भिन्न भिन्न ढंग से सजा कर लोगों को आकर्षित करते हैं, इसी क्रम में सक्ती नगर के बाबा भोलेनाथ कांवड़िया संघ ने कुछ अलग करते हुए 31किलो जल क्षमता वाले कांवड़ बनाया और उसे लाइट साउंड इफेक्ट के साथ अद्भुत ढंग से सजाया है जिसे नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में आज दर्शन पूजन के पश्चात कांवड़ यात्रा के लिए प्रस्थान करते हुए शुभकामनाएं दी गई। इन पलों में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ उपस्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के लोगों ने भोलेनाथ कांवड़िया संघ के भव्य कांवड़ की प्रशंसा करते हुए उन्हें सुखद और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गई।

अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि 70 कांवड़ यात्रियों का समूह सुल्तानगंज से जल लेकर बोल बम के उद्घोष के साथ कांवड़ यात्रा करते हुए बाबा धाम देवघर में श्रावण शुक्ल सप्तमी पर बाबा वैद्यनाथ का दर्शन पूजन और जलाभिषेक करते हुए सबके कल्याण की कामना करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here