Home चर्चा में SECL के प्रशिक्षित आईटीआई अप्रेंटिस साथियों ने रोजगार एवं नियमित भर्ती की...

SECL के प्रशिक्षित आईटीआई अप्रेंटिस साथियों ने रोजगार एवं नियमित भर्ती की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

5
0

गुरदीप सिंह/बिलासपुर।

SECL के विभिन्न क्षेत्रों में वर्ष 2022-23 में हुए समझौते के तहत प्रशिक्षण प्राप्त आईटीआई अप्रेंटिस साथियों ने प्रशिक्षण के बाद रोजगार एवं नियमित भर्ती की प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग को लेकर SECL प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रशिक्षित आईटीआई अप्रेंटिस साथियों ने SECL के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित अवधि का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसके बावजूद प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अप्रेंटिस साथियों ने वर्ष 2022-23 में हुए समझौते एवं जारी दिशा-निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की मांग की है।

अप्रेंटिस साथियों की प्रमुख मांगों में प्रशिक्षण प्राप्त आईटीआई अप्रेंटिस युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराना, नियमित भर्ती प्रक्रिया में उनकी योग्यता एवं प्रशिक्षण के आधार पर उचित प्राथमिकता देना तथा अप्रेंटिस साथियों के लिए अवसर/प्राथमिकता संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना शामिल है।

ज्ञापन के माध्यम से SECL प्रबंधन से मांगों पर तत्काल सकारात्मक एवं ठोस निर्णय लेने का आग्रह किया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि 17 अगस्त 2026 तक मांगों पर सकारात्मक एवं ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है, तो 18 अगस्त 2026 से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

अप्रेंटिस साथियों ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं के रोजगार के अधिकार एवं उचित अवसर की मांग को प्रबंधन तक पहुंचाना है। उन्होंने प्रबंधन से स्थिति उत्पन्न होने से पूर्व आवश्यक आदेश/निर्देश जारी कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here