Home चर्चा में मंत्री राजेश अग्रवाल ने केदमा में , 33/11 केवी सब स्टेशन का...

मंत्री राजेश अग्रवाल ने केदमा में , 33/11 केवी सब स्टेशन का किया लोकार्पण

8
0

बृजेश चतुर्वेदी/ उदयपुर / केदमा –

मंत्री अग्रवाल बोले—क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 14 गांवों में बिजली व्यवस्था होगी बेहतर
सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लाक अंतर्गत दूरस्थ वन क्षेत्र केदमा में गुरुवार को क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात मिली। कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने महतारी सदन का भूमिपूजन करने के साथ ही 2.42 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया।

सब स्टेशन के संचालन के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से चार कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इसकी मॉनिटरिंग पावर हाउस उदयपुर से की जाएगी। सब स्टेशन में 1×3.15 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि केदमा जैसे दूरस्थ वन क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पहले करीब 80 किलोमीटर दूर से बिजली की आपूर्ति होने के कारण ग्रामीणों को लो-वोल्टेज और बिजली संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नया सब स्टेशन शुरू होने से 14 गांवों के करीब 2 हजार लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी तथा लो-वोल्टेज की समस्या काफी हद तक दूर होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। केदमा क्षेत्र के विकास के लिए भी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि महतारी सदन का निर्माण भी क्षेत्र की महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। इससे महिलाओं को विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने की बात कही।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को सब स्टेशन के लोकार्पण और महतारी सदन के भूमिपूजन की बधाई देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम छोर के ग्रामीणों तक पहुंचाना ही विकास की प्राथमिकता है।

लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा नेता विनोद हर्ष, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, देवगढ़ मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह, मीडिया प्रभारी बृजेश चतुर्वेदी, पंचायत सरपंच कृतिका सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

वहीं विद्युत विभाग से चीफ इंजीनियर यशवंत सिलेदार, एससी आरके चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता आर. नागवंशी, आर. मिश्रा, कुंदन कुमार, सहायक अभियंता आरके जायसवाल, लोकेश नामदेव, अमित टोप्पो, मनीष खत्री, महेंद्र साहू, रघुवंत साहू, जेई राजेंद्र राजवाड़े एवं पूनम रानी राजवाड़े सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here