विमल सोनी/रतनपुर:
स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम कन्या उच्तर विद्यालय रतनपुर में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन देशभक्ति एवं उत्साह के साथ किया जाएगा। समारोह को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम के अतिथि नगर पालिका परिषद रतनपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष बिनु निराला सिँह और नगर पालिका वार्ड न 4 के पार्षद सुनील संटी अग्रवाल होंगे, साथ मे विद्यालय प्रभधन के साथ नगर के गणमान्य नागरिक और स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे पथ संचलन से होगी। इसके बाद 8:30 बजे ध्वजारोहण तथा सुबह 9:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विद्यालय प्रबंधन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगरवासियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के , प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।







