लखनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, लखनपुर अमित अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अमित अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव और देशभक्ति का पर्व है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की ताकत है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।
अमित अग्रवाल ने सभी से देशहित को सर्वोपरि रखते हुए आपसी भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही भारत को और अधिक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर उन्होंने संदेश दिया— “आओ मिलकर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका और हर दिल में देशभक्ति की भावना जगाएं।”

अमित अग्रवाल
भाजपा मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा
लखनपुर







