लखनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत लखनपुर वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद गायत्री बंसल एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लखनपुर सचिन बंसल ने क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का पर्व है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
गायत्री बंसल एवं सचिन बंसल ने कहा कि देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखना और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हुए हम सभी को मिलकर सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश की तरक्की में युवाशक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा— “आओ मिलकर करें ये प्रण, देश की शान बढ़ाएं हम, हर दिल में हो देशभक्ति और भारत को और महान बनाएं हम।”

गायत्री बंसल
पार्षद, वार्ड क्रमांक 8
नगर पंचायत लखनपुर
सचिन बंसल
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष
लखनपुर







