Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर उपेन्द्र सिंह पैकरा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर उपेन्द्र सिंह पैकरा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

11
0

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पंचायत सचिव संघ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह पैकरा ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उपेन्द्र सिंह पैकरा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का पर्व है। यह दिन उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। एकता, सद्भाव और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए सशक्त एवं समृद्ध भारत का निर्माण करना हम सभी का संकल्प होना चाहिए।

उपेन्द्र सिंह पैकरा ने कहा कि पंचायत सचिव ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं और विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गांवों के विकास और ग्रामीणों के हित में पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना राष्ट्रसेवा का ही एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने सभी से देशहित को सर्वोपरि रखते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।

उपेन्द्र सिंह पैकरा
प्रदेश अध्यक्ष
पंचायत सचिव संघ, छत्तीसगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here