Home चर्चा में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा सेवा संकल्प अभियान एवं ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत...

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा सेवा संकल्प अभियान एवं ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत वृहत कार्यक्रम का आयोजन

2
0

रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान एवंम सेवा संकल्प अभियान के तहत।
गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के जयंती पर एनजीओ प्रकोष्ठ बिलासपुर ग्रामीण, एवं ग्रामवासियों के द्वारा ग्राम पंचायत छिरकाबांधा के आश्रित ग्राम पीपरपारा (कोटा) में सेवा संकल्प एवं ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत वृहत कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती राजकुमारी घासीराम जी ने की। मुख्य अतिथि नगर पालिका एल्डरमैन श्री संतोष यादव जी रहे। विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक श्री संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान एवं एनजीओ प्रकोष्ठ , स्वसहायता समूह एवं कार्यों के बारे मे विस्तृ जानकारी प्रदान की गई।
डॉ. चंद्र कुमार जायसवाल (समाजसेवी) व श्री संजीव कुमार अग्रवाल (पैनल लॉयर, हाई कोर्ट) , बिशन यादव मीडिया प्रभारी, बृजेश मिश्रा कार्यालय प्रभारी अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को गिरजा मंदिर के महंत पूज्य श्री पुरुषोत्तम महाराज जी का आशीर्वाद मिला। अतिथि डॉ अहिल्या दुबे सहसंयोजक के द्धारा मेडीसिनल प्लांट की जानकारी दी गई।

 

मंच संचालन जिला सहसंयोजक संजीव कुमार यादव (रतनपुर) ने किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान कर साफ-सफाई की और वृक्षारोपण किया। इसके बाद आयोजित मिलन बैठक में क्षेत्र के विकास व संगठन की आगामी रूपरेखा पर सकारात्मक चर्चा हुई।
विशेष सहयोग: आदर्श युवा मंडल पीपरपारा के अध्यक्ष हेमसिंह पोर्ते एवं टीम।
उपस्थिति: अमित प्रजापति, कृष्ण साहू, वीरस राज, नारायण ध्रुव, अक्षय साहू, सुनील मेहेर, मनीष पोर्ते, जगदीश साहू, प्रभा यादव, राहुल, दीप्ति, अमरीका बाई, पायल, अंकिता, आकांक्षा, साधना, चंद्रकली, लालती, राधा बाई सहित भारी संख्या में ग्रामीण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here