Home चर्चा में रमेश जायसवाल ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

रमेश जायसवाल ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

10
0

लखनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष लखनपुर रमेश जायसवाल ने क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रमेश जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि देश की मजबूती उसकी एकता और आपसी सद्भाव में निहित है। हम सभी को मिलकर समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।

रमेश जायसवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी नागरिकों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने सभी को जय हिंद और वंदे मातरम् के साथ स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here