Home चर्चा में विकास अग्रवाल लखनपुर ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विकास अग्रवाल लखनपुर ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

9
0

लखनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विकास अग्रवाल, लखनपुर ने समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

विकास अग्रवाल ने कहा कि सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना होगा। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने जय हिंद और वंदे मातरम् के साथ सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here