चंदखुरी। आरंग विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नगर पंचायत चंदखुरी के अध्यक्ष प्रतीक बैस एवं नगर पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी शुभकामना संदेश में नगर पंचायत चंदखुरी के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि 15 अगस्त हमारे लिए केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में अपने अधिकारों के साथ जीवन जी रहे हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतीक बैस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। गांवों और शहरों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास की गति लगातार तेज हुई है। ऐसे समय में हम सभी का दायित्व है कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
उन्होंने कहा कि चंदखुरी क्षेत्र के विकास के लिए नगर पंचायत लगातार प्रयासरत है। स्वच्छता, सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयास से ही चंदखुरी को और अधिक विकसित एवं सुविधायुक्त बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष देवी सोनी सहित पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधियों ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
नगर पंचायत चंदखुरी की ओर से संदेश दिया गया कि—
“स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों की अमूल्य विरासत है।
आइए, हम सब मिलकर इस विरासत को सुरक्षित रखें और
एक मजबूत, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”
इस अवसर पर नगर पंचायत के समस्त पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।








