Home कोरबा गांगपुर के साहू पारा में लगा नया डीपी कनेक्शन, ग्रामीणों में खुशी...

गांगपुर के साहू पारा में लगा नया डीपी कनेक्शन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

3
0
गांगपुर। ग्राम गांगपुर के साहू पारा वासियों के लिए राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री दयाल दास बघेल जी के सहयोग एवं प्रयासों से ग्राम गांगपुर के साहू पारा में नया डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर) कनेक्शन लगाया गया है।
नया डीपी कनेक्शन लगने से साहू पारा में बिजली व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों को बिजली की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इस कार्य से पूरे साहू पारा में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर BJYM अनंत कुमार साहू, मंत्री खण्डसरा मंडल ने माननीय कैबिनेट मंत्री श्री दयाल दास बघेल जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। नए डीपी कनेक्शन से गांगपुर के साहू पारा वासियों को अंधकार से उजाले की ओर नई सौगात मिली है।
वहीं साहू समाज ग्राम गांगपुर के मुख्य सियान पंचू राम साहू, धनीराम साहू एवं मनीराम साहू ने भी माननीय मंत्री श्री दयाल दास बघेल जी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
ग्राम गांगपुर के समस्त साहू पारा वासियों की ओर से माननीय कैबिनेट मंत्री श्री दयाल दास बघेल जी को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं हार्दिक आभार।
— अनंत कुमार साहू
मंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM), खण्डसरा मंडल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here