बृजेश चतुर्वेदी केदमा /उदयपुर
80वें स्वतंत्रता दिवस को केदमा सहित आस पास के क्षेत्रो में उल्लास पूर्वक मनाया गया हायर सेकेण्डरी स्कूल में जिला महामंत्री श्री विनोद हर्ष ने सहकारी समिति में सज्जू सिंह एवं बृजेश चतुर्वेदी ने धवजा रोहड किया, पंचायत भवन में सरपंच कृतिका सिंह ने, वनविभाग कार्यालय में जनपद सदस्य नागेश्वरी सिंह,प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक रामलाल सिंह, माध्यमिक विद्यालय में श्री दास सर, बालक आश्रम में बबलू तिग्गा ने ध्वजा रोहड किया, ध्वजारोहड के पश्चात छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकला इसके बाद विद्यालयो में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतिया दीं आकर्षण रही सुआ नृत्य और नन्हा मुन्ना राही हूँ,




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष थे उन्होंने कहा की देश को आज कुछ अराजक तत्व अस्थिर करना चाहते हैं उन्होंने कक्षा नवमी की 25 बालिकाओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकिल भी प्रदान किया और कहा की दूर दराज से आने में बच्चियों को कठिनाई होती थी लेकिन शासन ने सायकल देकर उनकी समस्या का समाधान किया है बालिकाएं आज लड़कों से आगे निकल चुकी हैं, सभा को सरपंच कृतिका सिंह और नागेश्वरी सिंह ने भी सम्बोधित किया इस अवसर पर भाजपा मिडिया प्रभारी बृजेश चतुर्वेदी, बंधनों बाई मीना सिंह, माहेश्वर पैकरा, दीनानाथ यादव, प्राचार्य तिग्गा जी, प्रदीप एक्का, अनूप विश्वास, के. सी. साहू रामजतन राजवाड़े, पुष्पा पांडे, सिलकेन लकड़ा, सूचित सिन्हा, देवमोहन नगवंशी, योगेश साहू सहित सभी स्कूलों के शिक्षक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे







