संवाददाता – गुरदीप सिंह
बांकीमोंगरा। छत्तीसगढ़ के निर्माता एवं भारत रत्न, श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बांकीमोंगरा मंडल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री उदय शर्मा के नेतृत्व में एवं मंडल प्रभारी श्री अजय कुमार दुबे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र/प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके विराट व्यक्तित्व, राष्ट्रसेवा, जनसेवा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में बांकीमोंगरा भाजपा मंडल प्रभारी श्री अजय कुमार दुबे, मंडल अध्यक्ष श्री उदय शर्मा, भाजपा जिला मंत्री श्री सतीश झा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो श्री विकास झा, मंडल महामंत्री श्री विकेश झा, श्रीमती अनिता राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एल्डरमैन श्री जितेन्द्र सिंह, श्री अजीत केंवट, मंडल कोषाध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल, मंडल मंत्री श्री रितेश अग्रवाल, श्री प्रणय मिश्रा, पार्षद श्री अश्वनी मिश्रा, श्री हनुमान पांडेय, श्री सुधार साय चौहान, पार्षद पति श्री हेम सिंह कंवर, श्रीमती हेमा शर्मा, श्री कमलजीत सिंह, श्री अनिलराज साहू, श्री राजेश दास, श्री रुकेश पासवान, श्री रविन्द्र अग्रवाल, श्रीमती शिला महंत, श्री कमलेश प्रधान, श्री प्रकाश झा, श्री नकुल पटेल, श्री देव राजपूत, श्री पवन शर्मा, श्री जग्गनाथ गुप्ता, श्रीमती शशि साहू एवं श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रहित, सुशासन, लोकतंत्र और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों और राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को आत्मसात करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।







