Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

7
0

सक्ती। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने जिलेवासियों एवं पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमें वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान से प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है।

पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण के लिए पुलिस एवं आम जनता का आपसी सहयोग बेहद जरूरी है।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here