Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर सरपंच गेंदराम छोटू कुर्रे ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर सरपंच गेंदराम छोटू कुर्रे ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

9
0

लछनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सरपंच गेंदराम छोटू कुर्रे, लछनपुर ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरव, वीरता और बलिदान का प्रतीक है। यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

छोटू कुर्रे ने कहा कि गांव और समाज के विकास के लिए आपसी एकता, भाईचारा और सहयोग बेहद जरूरी है। हम सभी को देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने के साथ अपने गांव और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने सभी ग्रामवासियों से देशभक्ति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील करते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here