Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर राजेश्री महंत राम सुंदर दास ने दी देशवासियों को...

स्वतंत्रता दिवस पर राजेश्री महंत राम सुंदर दास ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

10
0

जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजेश्री महंत राम सुंदर दास, पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष गौ सेवा आयोग, श्री शिवरीनारायण मठ मंदिर व्यास ने देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमारे लिए गौरव और आत्मसम्मान का पर्व है। यह दिन उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के त्याग, तपस्या एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके संघर्ष से देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

उन्होंने कहा कि आजादी के इस पावन पर्व पर हमें देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। राष्ट्र की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

राजेश्री महंत राम सुंदर दास ने सभी से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रहित के मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here