Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर सायबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने दी जिलेवासियों को...

स्वतंत्रता दिवस पर सायबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं

8
0

जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सायबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त देश के गौरव, स्वाभिमान और वीरता का पर्व है। यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली।

भास्कर शर्मा ने कहा कि आज के दौर में देश की सुरक्षा के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा और साइबर जागरूकता भी बेहद महत्वपूर्ण है। नागरिकों को साइबर अपराधों से सावधान रहते हुए अपनी व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी सुरक्षित रखनी चाहिए।

उन्होंने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील करते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here